लापता पत्रकार का मिला अधजला नरकंकाल ..!
सरपँच ने साथियो से मिलकर की थी पत्रकार की हत्या ..!
पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार ..

चिल्फी घाटी के ग्राम बोक्करखार जंगल मे 41 दिनों से गुमशुदा पत्रकार विवेक चौबे का मिला नरकंकाल।
बोक्करखार के जंगल में मिला RTI कार्यकर्ता का नरकंकाल।
पैसों के लेकर विवाद को लेकर बोक्करखार के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या।
आपको बता दे कि साक्ष्य छुपाने जलाया शव।
पुलिस ने सरपंच समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद्र सिंह ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे और बोक्करखार के सरपंच अमित यादव के बीच था पैसे को लेकर विवाद।
आवेश में आकर सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से विवेक चौबे पर किया था हमला मौके पर हुई मौत।
पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी।
आपको बता दे कि वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने आरोपियों ने शव को जला दिया और बाइक को जमीन में गाड़ दिया था वही पुलिस लगातार सरपंच अमित यादव से पूछताछ कर रही थी बार-बार आरोपी सरपंच पुलिस को गुमराह कर रहा था आपको बता दे कि सरपंच ने खुद विवेक चौबे की जानकारी देने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी।
वही पुलिस ने सरपंच अमित यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद्र सिंह ने किया खुलासा।