आखिर क्यों तहसीलदार को टॉयलेट में पड़ा छिपना ..!
टॉयलेट में छिपे तहसीलदार का वीडियो आया सामने ..!
क्या था पूरा मामला पढिये खबर और देखिए वीडियो…

:बरमकेला तहसीलदार मारपीट कर टॉयलेट में छिपे..
कांग्रेस नेता से मारपीट करने के बाद कांग्रेसियों ने घेरा थाना..
बढ़ते विवाद के बाद बरमकेला थाना के टॉयलेट में छिपे तहसीलदार..

तहसिलदार सिद्धार्थ अनंत का विवादों से है गहरा नाता..
कांग्रेस नेता से हुई कि थी मारपीट .!
जिला सारंगढ़ सारंगढ़ बिलाईगढ़ में तहसीलदार के हमले से कांग्रेसी नेता घायल हो गए जिन्हें इलाज के स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती करवाया गया । हमले की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों ने इस घटना की निंदा करते हुए जमकर हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया था साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले में तहसीलदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया
मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला में कांग्रेस नेता नीलाम्बर नायक से मिलने के लिए तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत उनके निजी दुकान पर पहुंचे। वहां पर उन दोनों का आपस में विवाद हो गया जिसके बाद सिद्धार्थ अनंत वहां से चले गए थे। लेकिन कुछ देर बाद कांग्रेस नेता नीलाम्बर नायक ने उन्हें वापस बुलाया।
इस बार जब वे मिले तो सिद्धार्थ अनंत ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया, नीलाम्बर नायक को सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
हमले के बाद हमलावर मौका पाकर भाग निकला।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल नीलाम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं युवा कांग्रेस के लोगों ने आक्रोशित होकर बरमकेला के जनपद पंचायत के सामने चक्का जाम कर दिया था
और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे जिसके बाद थाने के बाहर कांग्रेसी नेता के समर्थन में लोग जूट गए थे।