छत्तीसगढ़

सौम्या प्रकरण में टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान ..!
सरकार नहीं झोंक रही कोई ताकत ..!
सौम्या दोषी तो होनी चाहिए कार्यवाही ..!
सरकार गिराने की हो रही है साजिश ..?

डेस्क खबर –प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल की रही उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का बयान सामने आया है । केबिनेट मंत्री ने कहा कि ईडी के दम पर राजनीतिक फेरबदल करने का  बीजेपी प्रयास कर रही हैं. और कई जगहों पर ये नीति सफल भी रही है , इधर ईडी की कार्रवाई पर टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी कार्यवाही नही कर रही हैं.  वही षडयंत्र पूर्वक विपक्ष के खिलाफ ईडी  कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही कहा कि सौम्या चौरसिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित हुए तो निश्चित रूप से कार्यवाही होनी चाहिए। वही मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रकरण में किये गए ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस पूरे मामले में ताकत क्यो लगायेगी सौम्या चोरिसिया के एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ मिलकर वे खुद इस लडाई को लड़ेगी ।

टीएस सिंह देव स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़
error: Content is protected !!