पत्नी और प्रधान आरक्षक ने बढ़ाई पुलिस अधिकारी की मुश्किलें.! ईडी के रडार में आए पुलिस के बड़े अधिकारी ..! क्या है मामला पढ़िए पूरी खबर…

डेस्क खबर –छत्तीसगढ़ में ED के अधिकारी लगातार छापेमारी कार्रवाई कर रहे है। अब चर्चा गुरुवार की शाम दुर्ग जिले में पुलिस के एक बड़े अधिकारी के यहां ED की टीम पहुंची। ED इस रसूखदार पुलिस अधिकारी की पत्नी को करवा चौथ के पावन अवसर पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी पहले से ही ED की रडार पर था लेकिन पत्नी भी चरवा चौथ की खरीदारी के चलते लपेटे में आई है।

ऐसा सूत्र बता रहे हैं ! मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने अपनी काली कमाई का बड़ा हिस्सा प्रधान आरक्षक के पास रखवाया था । प्रधान आरक्षक से मिली जानकारी के बाद अधिकारी और उसकी पत्नी भो ed के रडार में आ गए है । पुलिस के यह अधिकारों बिलासपुर में भी पदस्थ राह चुका है ।
अपुष्ट सूत्र की माने तो उस पुलिस अधिकारी की पत्नी ने पखवाड़े भर के भीतर ही शहर के बाजार से 70 लाख रुपए तक की ज्वेलरी की खरीदी की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बड़ी खरीदी के चलते ही अधिकारी की पत्नी भी ED के लपेटे में आई है। पर इतना कहा जाता हैं कि करवा चौथ में पत्नी के चलते पुलिस अधिकारी की मुश्किल बढ़ सकती है ।