छत्तीसगढ़

अश्लील डांस के दौरान जमकर उड़े नोट ..!
पुलिस जवान , नेता रहे मंच में मौजूद ..!
VIDEO–तस्वीरों ने किया शर्मसार

चिरमिरी।छत्तीसगढ़ के नए जिले चिरमिरी में जमकर दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में जमकर अश्लीलता परोसी गई ।दशहरे के कार्यक्रम के दौरान मंच पर जमकर अश्लील डांस किया गया और बार बालाओं ने ठुमके लगाए ।

अश्लीलता के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी भी स्टेज में मौजूद रहे और तमाशा देखते रहे वहीं लोगों पर डांस का रंग ऐसा चढ़ा की बार बालाओं के ऊपर जमकर नोट भी बरसाए गए मामला नवगठित चिरमिरी जिले के खंडगंवा ब्लॉक का बताया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और ब्लॉक अध्यक्ष भी पास बने मंच में मौजूद थे और इस अश्लीलता नाच का लुफ्त उठाते नजर आए ।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कार्यक्रम में परोसी गई अश्लीलता पर कई सवाल खड़े हो रहे है ..?वहीं अब आयोजकों पर क्या कार्रवाई होती है यह तो भगवान भरोसे ही है ?

error: Content is protected !!