छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दी छतीसगढ़ वासियो को सौगात ..!छत्तीसगढ़ की पहली हमर क्लीनिक का किया शुभारंभ ..!
झोलाछाप डाक्टरो से प्रदेश को मिलेगी निजात ..!

डेस्क खबर –छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक के तर्ज पर छत्तीसगढ़ का पहला हमर क्लीनिक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शुभारंभ अंबिकापुर के गोधनपुर में किया. दरअसल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर एक व्यक्ति तक बेहतर तरीके से पहुंच सके. जिसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में 182 व सरगुजा जिले में 8 हमर क्लीनिक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शुरुआत करने की बात कही है,

साथ ही कहा कि इस इस सेंटर के खुल जाने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ सुविधा लोगों को उपलब्ध हो सकेगी और झोलाछाप डॉक्टरों से भी निजात मिलेगी, क्योंकि 70% लोग छोटी-मोटी बीमारियों की वजह से जिला चिकित्सालय या अन्य केंद्रों में जाकर इलाज करवाते हैं.

टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस सेंटर में एक एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना की जाएगी. जिससे कि उन्हें बेहतर स्वास्थ सुविधा के साथ मुफ्त में जांच और दवाइयां मिल सकेगा।

error: Content is protected !!