छत्तीसगढ़

जिंदगी और मौत की लड़ाई का लाइव EXCULISVE वीडियो !मदद के लिए लगाता रहा गुहार !जिंदगी की जंग से पहले का आखिरी वीडियो !

टेकचंद कारडा तखतपुर

एनीकट में नहाने के दौरान बह गए युवक कुलदीप पटेल की लाश गुनसरी में एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। पुलिस लाश का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान में है और इसी दौरान ये हादसा हुआ। वीडियो में आप देख सकते है कि बहने के दौरान युवक ने अपने आप को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन पानी के प्रकोप के कारण मौजूद लोग भी चाहकर युवक की मदद नही कर पाए जिंदगी के लिए युवक मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन
युवक पानी के गाल में समा कर तेज धार में बह गया । जिसकी लाश आज बरामद हुई है।

गत दिवस एनीकट में नहाने के लिए तिहुलाडीह के युवक संदीप पटेल गया हुआ था।नहाने की दौरान कुलदीप बाढ़ की चपेट में आकर कहीं बह गया।तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस घटनास्थल पर जाकर खोज बीन किया पर सुराग नहीं मिलने पर एस डी आर एफ की टीम को सूचित किया गया। गोता खोर की टीम युवक को ढूंढने में जुट गई।दिन और रात खोजने के बाद ढूढ़ नही पाई थी।आज टीम को गुनसरी में युवक की लाश मिली।

error: Content is protected !!