छत्तीसगढ़

वाह ! सिविल सर्जन साहब…! स्टॉफ के साथ गाली गलौच तो मरीजों के साथ इनका कैसा होगा व्यवहार । देखिए वायरल वीडियो ।

कवर्धा।कवर्धा के जिला हॉस्पिटल में पदस्थ सिविल सर्जन के द्वारा बीते कुछ दिनों से लगातार दुर्व्यवहार कर गाली गलौच करने का मामला सामने आया है वही सिविल सर्जन डॉ प्रभातचंद प्रभाकर व बाबू दीपक ठाकुर द्वारा जिला हॉस्पिटल के वार्ड ब्वाय के साथ बदसलूकी व गाली गलौच किया जा रहा है जिसका वीडियो हॉस्पिटल के वार्ड ब्वाय के द्वारा वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है वही आपको बता दे कि मामले की जानकारी के बाद पिछड़ी जनजाति बैगा समाज काफी आक्रोशित है वही बैगा समाज के द्वारा सिविल सर्जन प्रभातचंद प्रभाकर व बाबू दीपक ठाकुर के खिलाफ सैकड़ो की संख्या में पहुँचकर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत कर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है वही बैगा समाज के जिला अध्यक्ष कामू बैगा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन व बाबू पर कार्यवाही नही होने की स्थिति में उग्र से उग्र आंदोलन करने बैगा समाज बाध्य होंगे।

नोट:- वीडियो में अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया है।

error: Content is protected !!