डेस्क खबर

अंधविश्वास की खौफनाक वारदात से दहला प्रदेश  .! बच्चा नहीं होने पर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल उतारा मौत के घाट ! चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*






डेस्क खबर जशपुर./जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां जादू-टोने के शक में एक 48 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ की बताई जा रही है, जहां अंधविश्वास ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।जानकारी के अनुसार गांव की रहने वाली गोईदी बाई नामक महिला पर कुछ लोगों ने डायन होने का आरोप लगाया था। इसी शक के चलते आरोपियों ने महिला को पहले घर से बाहर निकालकर उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और महिला को गंभीर रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं अंधविश्वास में जकड़े दरिंदो ने महिला के गुप्तांग में डंडा डाल कर उसे मौत की नींद सुला दी । मौत के बाद आरोपियों ने महिला के शव पर चादर डालकर मामले को अलग मोड देने की भी कोशिश की ।


घटना की जानकारी मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतिका की सौतन और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील राम ने बताया कि उसे शक था कि गोईदी बाई जादू-टोना करती है, जिसके कारण उसके घर में बच्चे नहीं हो रहे थे और उसके पिता को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। इसी अंधविश्वास के चलते आरोपियों ने महिला को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। सन्ना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति ठूपन राम सहित चार आरोपियों—फुला बाई, सुनील और सुरन्ती—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास के फैले खतरनाक मंसूबे को उजागर कर दिया । मौत के खुलासे के बाद पूरा छत्तीसगढ़ स्तब्ध है ।

error: Content is protected !!