मौत के ट्रैक पर रील का खेल! सामने मालगाड़ी, फिर भी नहीं हटे दो युवक ! रेलवे ट्रैक से आया खौफनाक मंजर कावीडियो वायरल | हॉर्न बजाता रहा लोको पायलट, आखिर लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक !



डेस्क खबर ./ राजनांदगांव-दुर्ग के बीच रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का जुनून दो युवकों को मौत के मुहाने तक ले गया। वायरल वीडियो में दोनों युवक बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पर बैठे नजर आ रहे हैं और इसी दौरान सामने से मालगाड़ी तेजी से उनकी ओर बढ़ती दिखाई देती है। बताया जा रहा है कि मौत के ट्रेक में युवकों के जूनून के चलते ट्रेन चालक की साँसे थम है किसी अनहोनी की आशंका से बचने के लिए लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाकर चेतावनी देता रहा, लेकिन दोनों युवक ट्रैक से हटने के बजाय कैमरे के सामने स्टंट करते रहे। आखिरकार स्थिति ऐसी बनी कि मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। कुछ सेकंड की यह लापरवाही अगर थोड़ी और लंबी होती, तो नतीजा बेहद भयावह हो सकता था।
सोचिए, मालगाड़ी की जगह अगर तेज रफ्तार यात्री ट्रेन होती तो अचानक ब्रेक लगाने का असर ट्रेन में बैठे यात्रियों पर भी पड़ सकता था। गनीमत रही कि इस खतरनाक खेल में कोई जनहानि नहीं हुई।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद RPF ने जांच शुरू कर दी है और दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। रेलवे ट्रैक से आए इस खौफनाक मंजर से सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर एक रील के लिए जिंदगी से खिलवाड करने वाले इस सनक से कब उबारेंगे।














