


डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर ने 61 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को विभागीय व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


