डेस्क खबर

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर चलती BMW में सनरूफ स्टंट का वीडियो वायरल… महिला मित्र  दिखा रही थी स्टंटबाजी .यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां .पुलिस ने लग्जरी गाड़ी को किया जप्त ।



डेस्क खबर बिलासपुर../  रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार लग्जरी BMW कार की सनरूफ से निकलकर युवती को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। हाइवे में सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार को जब्त कर लिया है। और मामले में गाड़ी को जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ यातायात नियमों के खुलेआम उल्लंघन नियमों के तहत कार्यवाही में जुट गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत BMW कार क्रमांक CG 10 CA 3999 में वाहन मालिक अपनी महिला मित्र को सनरूफ में बैठाकर हाईवे पर तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था इसी दौरान युवती का डांस करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।


पुलिस ने वाहन को पकड़कर थाना चकरभाठा लाया, जहां चालक प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर उम्र 36 वर्ष निवासी शुभम विहार मंगला बिलासपुर से पूछताछ की गई। पूछताछ में चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। मिली जानकारी के अनुसार  चालक के पिता ATR में बड़े अफसर के पद पर तैनात रह चुके है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी को कानून का उल्लंघन करने वाला बताया है और साथ हीपुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालने की अपील की है।

error: Content is protected !!