दंतेवाड़ा भेज दूंगा…’ वायरल ऑडियो से गरमाया मामला, EE की भाषा पर उठा बड़ा सवाल..SDM पर अभद्र टिप्पणी ! पद का रौब या सत्ता का नशा? EE के वायरल ऑडियो पर कलेक्टर ने बैठाई जांच


डेस्क खबर ../ . जलसंसाधन विभाग के ईई शशांक सिंह एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस ऑडियो ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल ऑडियो में पद के नशे में डूबे साहब चालक को जमकर गाली गलौज करते सुनाई दे रहे है। इतना ही नहीं इस पूरे ऑडियो में साहब एसडीएम और कलेक्टर को भी हल्के में लेते सुनाई दे रहे है । वायरल ऑडियो में ईई कथित तौर पर अपने चालक को दंतेवाड़ा ट्रांसफर कराने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, संबंधित SDM को लेकर भी आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लग रहा है। ऑडियो में “देख लेने” जैसी चेतावनी भरी बातें भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
नोट _ऑडियो में बहुत ज्यादा अश्लील,अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है कृपया बच्चों और महिलाओं को दूर रखें और आवाज म्यूट करले .!!



सूत्रों के मुताबिक पूरा विवाद चालक के लंबित वेतन और संलग्नीकरण को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब मामला सरकारी अफसरों की कार्यशैली और प्रशासनिक मर्यादा तक पहुंच गया है। वायरल ऑडियो के बाद विभाग के भीतर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई है और संबंधित अधिकारी पर क्या कार्रवाई होती है।क्योंकि रिपोर्ट तय करेगी कि वायरल ऑडियो सिर्फ गुस्से का मामला है… या फिर सत्ता और पद के दुरुपयोग की बड़ी कहानी।