डेस्क खबरबिलासपुर

बंगाल से बिलासपुर तक गूंजा विजय उत्सव: भाजपा की जीत पर विनोबा नगर में जश्न, आतिशबाजी और झालमुड़ी वितरण !



डेस्क खबर बिलासपुर ../ भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों—खासकर पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी—में प्रचंड जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के विनोबा नगर क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जोरदार उत्सव मनाया।रेलवे मंडल के अंतर्गत गायत्री मंदिर विनोबा नगर मुख्य मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, बंगाली समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशियां साझा की गईं।


इस विजय उत्सव की सबसे खास बात रही बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का वितरण। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का एक झालमुड़ी विक्रेता के यहां जाकर यह व्यंजन खाना काफी चर्चा में रहा था, जिसने इस बार चुनावी माहौल में एक अलग पहचान बनाई। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुद झालमुड़ी बनाकर लोगों में बांटी।


कार्यकर्ताओं को किया गया याद
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और भय के माहौल के बावजूद कार्यकर्ताओं ने निडर होकर काम किया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी। साथ ही बंगाल की जनता और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता और नागरिक


इस मौके पर किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड़, राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!