डेस्क खबर
RPF जवान ने दिखाई बहादुरी, चलती ट्रेन के बीच फंसी महिला की बचाई जान ! सीसीटीवी में कैद हुआ घटना !

डेस्क खबर ./ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब आरपीएफ जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक महिला यात्री की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली महिला GT एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही थी। ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर रुकने के दौरान महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई।
स्थिति बेहद गंभीर थी और कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा हो सकता था। तभी ड्यूटी पर तैनात RPF आरक्षक जितेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आरपीएफ जवान की इस बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है।