महानायक अमिताभ बच्चन से ट्वीट करवाने पर मिलेगा इनाम .! कांग्रेस ने पोस्टर जारी 51 हजार इनाम की घोषणा ! कैसे जीत सकते है इनाम पढ़िए पूरी खबर देखिए वीडियो .!!


डेस्क खबर ../ देश में डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट पर 51 हजार इनाम की घोषणा करते हुए पोस्टर भी जारी कर दिए है , इन पोस्टरों के उन्हें “शहंशाह” कहकर संबोधित करते हुए उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जब 2013 में रुपये की गिरावट पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर चिंता जताई थी, तो अब डॉलर के मुकाबले रुपये के 93 के पार जाने पर वे खामोश क्यों हैं। पोस्टरवार के जरिए अमिताभ बच्चन के माध्यम से केंद्र सरकार को निशाने में लेने वाले इस अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के कांग्रेसी नेताओं ने की है । पोस्टर में 2013 का पुराना ट्वीट भी दिखाया गया है, जिसमें बच्चन ने रुपये की कमजोरी पर प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या अब हालात ज्यादा गंभीर नहीं हैं, फिर भी सेलिब्रिटीज की चुप्पी क्यों बनी हुई है।
पोस्टर में तंज कसते हुए यह भी कहा गया है कि पहले जूही चावला , अनुमप खेर, विवेक अग्निहोत्री जैसे कलाकार भी आर्थिक मुद्दों पर खुलकर बोलते थे, लेकिन अब वे केवल धार्मिक या राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय नजर आते हैं,और मोदी राज में अब सिर्फ हिंदू मुस्लिम की बात करते नजर आते है ।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने 51,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पोस्टर में कहा गया है कि जो व्यक्ति अमिताभ बच्चन से इस मुद्दे पर ट्वीट करवा दे या वे खुद प्रतिक्रिया दें, उसे यह राशि दी जाएगी।
कांग्रेस ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रुपये की यह “अकल्पनीय गिरावट” देश की साख पर असर डाल रही है। पार्टी का आरोप है कि पहले भाजपा इसी मुद्दे पर सरकार को घेरती थी, लेकिन अब खुद सत्ता में होने के बावजूद चुप है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि इंदौर से निकले इस पोस्टर के जवाब में बच्चन साहब कोई जवाब देते है या खामोश रहते है या फिर यह मुद्दा केवल सियासी बहस और सोशल मीडिया ट्रेंड तक ही सीमित रह जाता है।