डेस्क खबर

हिंदू नववर्ष की संध्या पर सड़कों पर स्टंटबाजी, नियमों की खुली अनदेखी.! गाड़ियों में भगवा झंडा लगाकर स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल ,प्रशासन ने नहीं की कार्यवाही !!



डेस्क खबर ../ हिंदू नववर्ष की संध्या पर  कोरबा शहर के घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम क्षेत्र के आसपास युवाओं द्वारा जमकर स्टंटबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। फोर व्हीलर वाहनों में भगवा झंडा लगाकर कुछ युवक सड़कों पर गाड़ियों को तेज रफ्तार में ड्रिफ्ट करते नजर आए। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं,। इस स्टंटबाजी का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है वावजूद उसके अभी तक लेकिन मौके पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई होती नहीं दिखी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई युवक अलग-अलग कारों में सवार होकर सड़कों पर राउंड-राउंड स्टंट कर रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ युवक चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते भी दिखाई दिए जिसके कारण धूल का गुबार भी देखने को मिला ।



वहीं, बाइक सवार युवकों ने भी अपने वाहनों के साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर माहौल को और ज्यादा अशांत करने की कोशिश की।  इस तरह की लापरवाही और खतरनाक हरकतों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन इसका असर इन स्टंटबाजो पर असर होता नहीं दिख रहा था अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर एक्शन लेता है या फिर .??

error: Content is protected !!