डेस्क खबर

VIDEO – जनपद पंचायत में जमकर हंगामा: CEO  के चेंबर में हुई एसडीओ और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच झूमाझटकी !! SDM के हस्ताक्षेप के मामले का हुआ पटापेक्ष!!


डेस्क खबर ../ जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एसडीओ अमित कुमार देव और भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल के बीच तीखी बहस के बाद झूमाझटकी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ एक निर्माण कार्य की मेजरमेंट बुक को लेकर थी। भाजपा नेता का आरोप था कि संबंधित कार्य की एमबी जानबूझकर नहीं की जा रही है, जबकि एसडीओ का कहना था कि प्रक्रिया नियमानुसार ही पूरी की जाएगी। बीजेपी नेता और एसडीओ के बीच हुए विवाद का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है जिसपर क्षेत्र में जमकर बहस की जा रही है ।


देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जोरदार कहासुनी शुरू हो गई। घटना जनपद सीईओ के चैंबर में हुई, जहां मौजूद कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने एसडीओ पर गाली-गलौज, कमीशनखोरी और कार्यों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए।


स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। बाद में एसडीएम की समझाइश और बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद जनपद परिसर में पूरे दिन इस विवाद की चर्चा होती रही।

error: Content is protected !!