बीजेपी के पोस्टरवार पर कांग्रेस का तीखा प्रहार ! भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सरकार को घेरा तो कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीजेपी से पूछे तीखे सवाल !!


डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और भुगतान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम पर बीजेपी ने एक पोस्टर जारी करते विष्णु देव सरकार में उन्हें मालामाल किसान बताया था ।बीजेपी के इस पोस्ट र जारी होने के बाद कांग्रेस भी फ्रंटफुट पर आ गई सबसे पहले भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए बीजेपी को घेरा भूपेश ने अपने आप को किसान बताते हुए बीजेपी के तीखा कटाक्ष किया है ।

वही प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा के बयान को स्तरहीन बताते हुए सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार को मिला धान भुगतान किसी सरकारी अहसान का परिणाम नहीं, बल्कि उनकी खेती और मेहनत का प्रतिफल है।शुक्ला ने कहा कि बघेल परिवार पीढ़ियों से कृषि कार्य से जुड़ा रहा है और उन्होंने अपनी मेहनत से धान उत्पादन किया है। ऐसे में धान भुगतान को राजनीतिक मुद्दा बनाना भाजपा की मंशा को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि पंकज झा में साहस है तो वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अरुण साव, किरण देव सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बेचे गए धान और उसके भुगतान का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक करें।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साय सरकार निर्धारित लक्ष्य से करीब 25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीद पाई, जिससे लगभग 7 लाख किसान अपनी उपज नहीं बेच सके। साथ ही किसानों से जबरन रकबा सरेंडर कराने के मुद्दे पर भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए गए हैं।
👇🏻👇🏻👇🏻https://x.com/bhupeshbaghel/status/2028090008037425272?s=46&t=rZzRFtCTeQ4_pTLVK4sAiA