डेस्क खबर

VIDEO – विद्युत कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली, 500–500 के नोट गिनते हुए कैमरे में हुआ कैद ..।
जनदर्शन में शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से हुआ सस्पेंड ..।



राकेश कन्नौजिया की कलम से
डेस्क खबर../  बलरामपुर जिले में बिजली  कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक जूनियर इंजीनियर (JE) को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है। मामला ग्राम भेंडरी का है, जहां शांतनु बर्धन नामक JE ने बिजली कनेक्शन के लिए ग्रामीणों से अवैध रूप से पैसे लिए थे। बिजली विभाग का कर्मचारी एक घर में बैठ कर  500 500 के नोट गिनते हुए कैमरे में कैद हो गया वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि सबका बंधा है सब जानते है । साथ ही अपने सहयोगी कर्मचारी को भी मेहनती बताते हुए उसे भी खर्चा पानी देने की बात कह रहा है ।शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि JE शांतनु बर्धन पैसे लेते नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद तत्काल प्रभाव से शांतनु बर्धन को निलंबित कर दिया गया।


शांतनु बर्धन बलरामपुर विद्युत कार्यालय में पदस्थ थे। निलंबन के बाद उन्हें मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन अभियंता, बीजापुर अटैच किया गया है। इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होने के प्रमाण दे दिए आरोपों को पुष्टि कर दी है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए। प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!