डेस्क खबर

पुलिस आरक्षक ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर की फायरिंग , बाल बाल बचे नेताजी..!
वीडियो आया सामने मचा हड़कंप..!



डेस्क खबर./ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर एक पुलिस आरक्षक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि लव कुमार रायडू इस हमले में बाल-बाल बच गए। इस हमले के वक्त का वीडियो भी सामने आया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पुलिस आरक्षक ने गुस्से में आकर पिस्तौल से उन पर गोलियां चला दीं। यह घटना उस वक्त हुई जब भाजपा नेता नगर में मौजूद थे। गौरतलब है कि लव कुमार रायडू को पहले से सुरक्षा प्राप्त है, इसके बावजूद इस तरह की घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




फिलहाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरमगढ़ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी आरक्षक की पहचान व गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद इलाके और राजनैतिक गलियारों मे खलबली मच गई है।

error: Content is protected !!