डेस्क खबर

मुस्लिम युवक की क्रूरता से हिंदू संगठन हुआ आक्रोशित…!
आरोपी पर मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज करने की मांग..!
ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले का वीडियो हुआ वायरल..!





डेस्क खबर…/ प्रदेश के अंबिकापुर में शुक्रवार की रात  ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में शनिवार को हिंदू समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुस्लिम युवक की क्रूरता पर हिंदू संगठनो ने आरोपी के खिलाफ मॉब लिंचिंग की धारा जोड़ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस वीडियो मे आरोपी ने पहले तो जानलेवा हमला युवक कोखून से लथपथ किया और उसके बाद भी जमकर मारपीट की। इस दौरान लोगो का हुजूम सिर्फ तमाशा देखता रहा और वीडियो बनाता नजर आया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हमला किया। बीच सड़क पर संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद शहर में भारी आक्रोश फैल गया।
प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने आरोपियों पर ‘मॉब लिंचिंग’ की धारा जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि यह हमला सुनियोजित था और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

इस घटना के बाद अंबिकापुर में तनावपूर्ण माहौल है। लोगों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है, और वे सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!