डेस्क खबर

ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे । बंदर और कुत्ते की दोस्ती देख आप भी हो जाएंगे भौंचक । जानिए क्या है मामला । नेशनल हाईवे पर दिखी अनोखी दोस्ती, कुत्ते ने 14 किलोमीटर तक पीठ पर बैठा लिया बंदर



डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के नेशनल हाईवे पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को चौंका दिया। एक कुत्ता अपने मालिक की स्कूटी के आगे-आगे दौड़ रहा था, लेकिन खास बात यह थी कि उसकी पीठ पर एक बंदर आराम से बैठा हुआ था। इस अनोखी दोस्ती ने लोगों को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले इस बंदर के बच्चे को घायल अवस्था में पाया गया था। स्थानीय लोगों ने उसका इलाज कराया, लेकिन तभी से उसकी दोस्ती एक कुत्ते से हो गई। अब यह दोनों हर समय साथ रहते हैं। कुत्ता जहां भी जाता है, बंदर उसकी पीठ पर सवार हो जाता है।


गुरुवार को यह जोड़ी हाईवे पर करीब 14 किलोमीटर तक इसी तरह दौड़ती रही। राहगीरों ने जब यह अनोखा दृश्य देखा तो कुछ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस अद्भुत दोस्ती ने सभी का दिल जीत लिया।

error: Content is protected !!