डेस्क खबरदेश

मुंबई में सैफ अली खान पर हमले का संदेही दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार…!.
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आ रहा था बिलासपुर …जांजगीर मे रहते है संदेही के रिश्तेदार,



डेस्क खबर../ मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के संदिग्ध को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी शनिवार को दोपहर 1:30 बजे दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने की। संदिग्ध को मुंबई-हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर करते समय पकड़ा गया।

RPF निरीक्षक एसके सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा भेजे गए संदिग्ध के फोटो और मोबाइल लोकेशन की मदद से यह गिरफ्तारी हुई। आरोपी बिना टिकट यात्रा कर रहा था और बिलासपुर जाने की बात कही। मुंबई पुलिस ने गोंदिया-नागपुर के बीच लोकेशन ट्रेस कर राजनांदगांव में ट्रेन की तलाशी भी ली, लेकिन संदिग्ध वहां नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर उतरने के बाद संदेही जांजगीर जिले मे अपने परिचित से मिलने भी जाने वाला था। आखिरकार दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसे RPF थाने में रखा गया है।

RPF ने मीडिया को थाने के अंदर जाने से रोका और मामले पर अधिक जानकारी देने से इनकार किया। मुंबई पुलिस करीब 8 बजे हवाई मार्ग से रायपुर से टीम दुर्ग पहुंचकर संदिग्ध से पूछताछ करेगी। RPF अधिकारी ने कहा कि यह संदिग्ध मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए फोटो और जानकारी के आधार पर पकड़ा गया है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!