छत्तीसगढ़

VIDEO – नक्सलियों ने दागे जवानों के कैम्प में दागे देशी बम , राकेट लांचर .!कैंप उड़ाने की साजिश नाकाम, हमला करने पहुंचे नक्सलियों को जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब.!

नारायणपुर । नारायणपुर में एक बार फिर नक्सलियों की खूनी साजिश को जाबाज़ जवानों ने अपनी बहादुरी से नाकाम कर दिया ।नक्सलियों ने जवानों के कैम्प में झुपकर वार करने को विफल कोशिश की जहा नक्सलियों ने फिर सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देशी बम दागे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार BGL रॉकेट लांचर दागे हैं। हालांकि उनके इस हरकत से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना इलाके का है। दरअसल, यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख​ माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया। SP प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है।

error: Content is protected !!