अब रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर चढ़ा ACB के हत्थे.!
मुर्गा के बदले मांगी थी रिश्वत ! पकड़ा गया रंगे हाथ .!



डेस्क खबर– आज का दिन एसीबी की टीम ने अलग अलग कार्यवाही करते हुए कई रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों को अपनी गिरफ्त में लिया है । अब टीम के हत्थे एक रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर चढ़ा है । जहा डिप्टी रेंजर मिलन भगत ने जंगली मुर्गा को मारने का भय दिखाकर प्रार्थी से 8 हजार रु की रिश्वत की मांग कर डाली । डिप्टी रेंजर की धमकी से डरें ग्रामीण ने किसी तरह आरोपी रेंजर को तत्काल 3 हजार रु दे दिए । और बाकी बचे 5 हजार रु बाद में देने को तैयार भी हो गया था ।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के प्रार्थी जगमोहन मांझी, ग्राम कुर्मीभवना, जिला रायगढ़ का निवासी है, झाड़फूंक का कार्य करता है झाड़फूंक कर जंगल से वापस लौट रहा था जहां उसे आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोड़ा रेंज द्वारा जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8,000 रू० रिश्वत की मांग की गई। आरोपी द्वारा प्रार्थी से 3000 रू० उसी समय ले लिया गया एवं शेष 5000 रू. की व्यवस्था कर बाद में देने को कहा गया। प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था । अतः उसने उक्ताशय की शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में प्रस्तुत की। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज शुक्रवार को टीम तैयार कर रिश्वत की शेष रकम 5000 रू० लेते आरोपी मिलन भगत, डिप्टी रेंजर, घरघोडा रेंज को रंगे हाथों पकड़ा गया।

कड़कनाथ से भी महंगा पड़ा जंगली मुर्गा 5 हजार की रिश्वत लेते घरघोड़ा में पदस्थ डिप्टी रेंजर को एसीबी ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। वही हर बार की तरह इस कार्यवाही में भी अधिकारी मीडिया के सामने आ कर बयान देने से बचते नजर आए ।
