छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता मक्कड़ को मिली अहम जिम्मेदारी ।पार्टी ने बनाया हिमाचल के हरोली में ऑब्जर्वर ।

तखतपुर।हिमाचल प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव
में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने तखतपुर क्षेत्र के नेता को अहम जिम्मेदारी सौंपी है । प्रदेश कांग्रेस सचिव आत्मजीत सिंह मक्कड़ को कांग्रेस पार्टी ने हरोली विधानसभा ऑब्जर्वर बनाकरराष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भेजा जा रहा है । अहम जिम्मेदारी के लिए और पार्टी को मजबूती के लिए आत्मजीत सिंहमक्कड़ 19 मई को रवाना होंगे।विदित हो कि यहां लोकसभा
चुनाव के साथ-साथ विधानसभाका उपचुनाव भी है।
आत्मजीत सिंह मक्कड़ बिलासपुर जिले में कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका के साथ क्षेत्र में कांग्रेस लीडर के रूप में पहचान रखते है।
हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी से 3 पर्यवेक्षक नियुक्त हुए है इनमे अनिला भेड़िया, छाया वर्मा तथा आत्मजीत सिंह है।

error: Content is protected !!