सड़को पर सुपरहिट हो रहा है बाइक पर रोमांस..
कपल पर पड़ी एसपी साहब की नजर ।
कप्तान साहब के मोबाइल में कैद हुआ पूरा नज़ारा। ! और फिर .????



डेस्क खबर – इन दिनों बाइक पर सवार होकर प्रेमी प्रेमिका वाला प्यार खूब परवान चढ़ रहा है। मोहब्बत के नाम पर मर्यादा को मजाक बनाने वाले प्रेमी जोड़े का एक वीडियो सामने आया है। प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस करता दिख रहा है। लड़का बाइक चला रहा है, जबकि युवती टंकी पर बैठकर युवक को गले लगाये हुए है।
बाइक की टंकी पर बैठकर युवक से लिपटी युवती अपना चेहरा छुपाये हुए है, जबकि जबकि लड़का पूरी रफ्तार में बाइक चला रहा है। जब सड़को पर यह चल रहा था उस वक्त कप्तान साहब भी उसी मार्ग से गुजर रहे थे . एसपी साहब ने खुद मोबाइल में पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद किया ।
आपको बता दे की ये वीडियो को जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने स्वयं बनाया है। जिले के कुनकुरी थाना की ओर से जशपुर आने के दौरान सड़क में स्टंट कर रहे प्रेमी जोड़े पर एसपी की नजर पड़ गई और उन्होंने उन्हें रोक कर चालानी करवाई की चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य करने वाले के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी ।