डेस्क खबरबिलासपुर

छत्तीसगढ़  में वासेपुर गैंग का करोड़ों का साम्राज्य! 13 साल तक बस, एम्बुलेंस और रियल एस्टेट का कारोबार, अब पुलिस के रडार पर पूरा नेटवर्क.!




डेस्क खबर अंबिकापुर../ झारखंड के धनबाद के कुख्यात वासेपुर गैंग का नेटवर्क अब छत्तीसगढ़ के सरगुजा तक फैला होने का खुलासा हुआ है। हत्या के मामले में वर्षों से फरार गैंगस्टर सब्बीर आलम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरगुजा में करोड़ों रुपये का कारोबार खड़ा कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पिछले 13 वर्षों से फर्जी पहचान और स्थानीय साझेदारों के सहारे बस परिवहन, एम्बुलेंस और रियल एस्टेट का कारोबार संचालित कर रहा था।
सरगुजा पुलिस ने गैंगस्टर के सहयोगी जावेद आलम उर्फ बाबू, बस संचालक बैदुल खान सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे आर्थिक नेटवर्क, निवेश के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन पड़ताल कर रही है।


पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2001 को धनबाद में डॉन फहीम खान की मां नजमा खातून और मौसी शहनाज खातून की हत्या के मामले में सब्बीर आलम, उसके भाई शाहिद आलम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद वर्ष 2013 में पेशी के दौरान सब्बीर आलम फरार हो गया। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ पहुंचा और सरगुजा को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाकर नया कारोबार शुरू कर दिया।


जांच में खुलासा हुआ है कि सब्बीर आलम अपने पार्टनर बैदुल खान के साथ मिलकर शमीम बस सर्विस का संचालन कर रहा था। इसके अलावा राजहंस कंपनी की दो बसें खरीदकर उन्हें सासाराम और पटना रूट पर भी चलाया जा रहा था। इस तरह परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया गया।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि सिंडिकेट द्वारा SECL और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 40 एम्बुलेंस संचालित की जा रही थीं। वहीं, जावेद आलम उर्फ बाबू के साथ मिलकर अंबिकापुर के खरसिया नाका क्षेत्र में जमीन खरीदकर प्लॉटिंग और रियल एस्टेट का कारोबार भी शुरू किया गया था।धनबाद पुलिस की दबिश के बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। अब सरगुजा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ों रुपये का निवेश किन स्रोतों से किया गया, अपराध से अर्जित धन को वैध कारोबार में कैसे लगाया गया और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

error: Content is protected !!