दिल्ली कूच की तैयारी में छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ ..!
संसदीय सचिव पर लगाया मुख्यमंत्री से मिलने देने का आरोप ..!
संसदीय सचिव पद से हटाने की मुहिम में महासंघ ..

डेस्क।सामाजिक नेताओ की अब कांग्रेस राष्टीय अध्यक्ष से दिल्ली और मुख्यमंत्री से रायपुर में विशेष समय लेकर मिलने की तैयारी के लिए रणनीति बनाने की शुरुवात हो चुकी है छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष व कांग्रेस के जिला सचिव- बिहारी सिंह टोडर ने संसदीय सचिव रश्मि सिंह ठाकुर के ऊपर गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलने नही देने का लगाया है ।


तखतपुर विधानसभा के खपरी रेस्ट हाउस में सामाजिक नेताओ की मिलने की कार्यक्रम में अनुसूचित जाति(सतनामी) समाज की नेताओ को मिलने की अनुमति संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह के कहने पर अधिकारियो द्वारा नही दिया गया,जबकि एडिशनल एस.पी.बिलासपुर (ग्रामीण) एस.डी.एम-तखतपुर, एस.डी.ओ.पी.कोटा तखतपुर, टी.आई.कोटा, की उपस्थिति में एस. डी.एम.कार्यालय तखतपुर में सामाजिक नेताओ के साथ 17 जनवरी शाम 4 बजे एक घंटे तक आवश्यक बैठक हुई थी, जिसमे निर्णय लिया गया था, की आप लोगो के एक प्रतिनिधि मंडल को अलग से मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कराई जाएगी,एप्रूवल लिया जा रहा है, उसके बाद भी मुख्यमंत्री जी से मिलने नही दिया गया, इसका मुख्य कारण है कि तखतपुर विधायक द्वारा अनुसूचित जाति के नेताओ और समाज के लोगो के साथ बार-बार दुर्व्यवहार करने के कारण उनके विरुद्ध अनुसूचित जाति(सतनामी समाज) के सामाजिक नेताओ व सैकड़ों लोगो द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित कर उन्हे दोबारा समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया जा चुका है,और उन्हें संसदीय सचिव पद से हटाने की मांग प्रदेश स्तर पर शुरू हो गई, है, बिलासपुर,कोरबा, सक्ति, जांजगीर चांपा जिले के पदाधिकारियों व समाज के लोगो ने भी अपने अपने जिलों के कलेक्टरों को मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जा चुका है, यह भेद उनकी मुख्यमंत्री जी के सामने न खुल जाए और सच्चाई सामने न आ जाए, इसी की डर से मिलने नही दिया गया, और उन लोगो को मुखिया बनाकर मुख्यमंत्री जी के पास भेजा गया जो, सामान्य व्यक्ति लोग है, और सिर्फ विधायक के ही तारीफ करने वाले है, सच्चाई तो तब सामने आयेगी जब आप तखतपुर छेत्र के वास्तविक जनता से और उनकी प्रशंसा नही करने वालो से मिलेंगे, गौर करने वाली बात है भेट मुलाकात कार्यक्रम बेलपान, खैरी, और रेस्ट हाउस में एक भी सामाजिक नेताओ और जनता ने तखतपुर विधायक की तारीफ नही किया , मतलब साफ है, विधायक महोदय से जनता खुश नहीं है, हम मुख्यमंत्री जी से किसी की शिकायत करने की नही, अपनी बात रखने के लिए और कुछ समस्या लेकर मिलना चाहते थे *किंतु हमारे प्रतिनिधि मंडल को मिलने नही दिया गया, अब हमारी एक 21 सदस्य वाली मुखियाओं की प्रतिनिधी मण्डल इन सभी बातों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, सोनिया गांधी जी,राहुल गांधी जी, मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से अलग से विशेष समय लेकर बात रखेंगे और संसदीय सचिव के पद से हटाने की मांग करेंगे।