छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री का विवादित बयान ..!
कांग्रेसियो को कहा कीड़ा -मकोड़ा ..!
सुनिये पूर्व मंत्री का पूरा बयान ..!

डेस्क खबर –भाजपा ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भगाव छत्तीसगढ़ बचाव कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मंच से जमकर कांग्रेसी नेताओं पर बिफरे और विवादित बयान दे डाला
पूर्व मंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ का सिर चार सालों में शर्म से झुक गया है। चोरी, डकैती, जुआ, सट्टा, मर्डर ये छत्तीसगढ़ की पहचान बन गई है। गरीबों से घृणा करने वाली सरकार प्रदेश में बैठी है। सरकार कह रही है कि प्रदेश में बेरोजगारी 0.4 प्रतिशत है। इस झूठ की सरकार को हटाने के लिए ही भाजपा ने कांग्रेस भगाव छत्तीसगढ़ बचाव कार्यक्रम आयोजित किया है।
उन्होंन इस दौरान कांग्रेसियों को कीड़े-मकोड़े तक कह डाला। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी कीड़े-मकोड़े हैं, जो छत्तीसगढ़ को दीमक की तरह खाने का काम कर रहे हैं। इन कीड़े-मकोड़ों को अब भगाना है। साथ ही इस बार प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का दावा भी किया ।

– पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

error: Content is protected !!