एनएसयूआई ने किया पुलिस अधीक्षक का सम्मान..!
पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारों से शहर हुआ गुलजार ..!
शहर को सुरक्षित रखने के लिए जताया आभार ..!

डेस्क ख़बर।ढोल नगाड़े के साथ एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय संयोजक आशीष यादव के साथ मिलकर रैली निकालकर एसपी अभिषेक पल्लव जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन जिंदा बाद के नारे लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे।
एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने एसपी को गुलदस्ता दे कर फूलमाला पहना कर उनका सम्मानित करते हुए आभार जताया।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का सम्मान करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने शहर को नशा मुक्त और जुआ सट्टा जैसे अवैध कारोबार से सुरक्षित रखने के लिए अभियान छेड़ा है उसके लिए हम सब हृदय से आभार व्यक्त करते है।

एनएसयूआई के पदाधिकारी आशीष यादव ने कहां की पूरे जिले में ऑन लाइन जुआ सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा है और इसमें जो भी लोग शामिल है एनएसयूआई उसका विरोधी है।

एनएसयूआई के किसी भी कार्यकर्ता को जुआ सट्टा शराब नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से कोई सरोकार नहीं है और एनएसयूआई एसपी डॉ अभिषेक पल्लव से यही मांग करती है कि वे जिस तरह से नशा और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रहे हैं वह अभियान लगातार जारी रहे। और जो भी दोषी या अपराधी पाए जाते हैं।उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।