छत्तीसगढ़डेस्क खबर

सांड का आतंक : गोद में बच्चा लेकर जा रहे बुजुर्ग को सांड ने पीछे से मारी टक्कर, दोनों सड़क पर गिरे ..CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला खौफनाक मंजर ..



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 में आवारा सांड के हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग गोद में बच्चे को लेकर जा रहे थे, तभी पीछे से आए सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग संभल नहीं सके और बच्चे समेत सड़क पर गिर पड़े। इतना ही नहीं अवारा सांड काफी गुस्से में नजर आ रहा था और बार बार बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर रहा था किसी तरह बुजुर्ग ने अपने आप को बचाया इसी दौरान एक महिला ने बच्चे को सुरक्षित रूप से बचाया।


घटना इतनी अचानक हुई कि बुजुर्ग को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी तो तत्काल मदद के लिए दौड़े। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आने के बाद इलाके में आवारा मवेशियों को लेकर निगम और सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है गौरतलब है कि लाखों करोड़ों रु खर्च कर आवार पशुओं को पकड़ने की व्यस्था है उसके बाद भी आम जनता सुरक्षित नहीं है।  सवाल यह है कि हादसे के बाद ही जिम्मेदार जागेंगे या सड़कों पर घूम रहे ऐसे आवारा मवेशियों को लेकर इस तरह के दृश्य सामने आते रहेंगे

error: Content is protected !!