डेस्क खबरबिलासपुर

24 घंटों में खबर का बड़ा असर ,एसएसपी ने कम्पनी के वेरिफिकेशन के लिए की टीम गठित !
तीन दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट करने के दिए निर्देश



डेस्क खबर बिलासपुर ../ एक बार फिर डंकाराम की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है जब खबर लगने के 24 घंटों के अंदर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सीसीपी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है और तीन दिनों के भीतर सिरगिट्टी क्षेत्र में संचालित गैलवे नामक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले युवक युवतियों की पहचान कर उनका पुलिस वेरिकेशन  कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए है । गौरतलब है कि सिरगिट्टी क्षेत्र में लंबे समय से मार्केटिंग नेटवर्क का काम संचालित किया जा रहा है जिसमें हजारों की तादात में अलग अलग जिलों राज्यों के युवक युवतियों जुड़ी हुई है। अक्सर इलाके में बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे इन युवक युवतियों से विवाद और लड़ाई झगड़े होते रहते है जिसके कारण क्षेत्र के लोगो में भय का माहौल  बन रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि किराए के मकान में यह लोग रहते है और इनकी पहचान नहीं होने से अक्सर क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहता है। वही निश्चित रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस सख्त आदेश से सिरगिट्टी क्षेत्र के रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और अब नेटवर्क कंपनी से जुड़े लोगो की पहचान होने से इनकी पूरी कुंडली पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी और इस कंपनी के नाम पर लोगों के मन में चल रहे सस्पेन्स से भी पर्दा उठ पाएगा।



गौरतलब है कि सिरगिट्टी में हजारों बाहरी कर्मचारी मार्केटिंग और औद्योगिक फैक्ट्रियों में काम करते है  लेकिन पुलिस सत्यापन नहीं होने के कारण इनका रिकॉर्ड नहीं रहता है। इस बारे में कई बार थाने में मौखिक और लिखित शिकायत भी हुई लेकिन किसी थानेदार ने सत्यापन करना जरूरी नहीं समझा जबकि हालही में जिले के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू सहायकों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों का अनिवार्य सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए थे।



स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि एसएसपी द्वारा शुरू किया गया सत्यापन अभियान सिरगिट्टी से प्रभावी ढंग से शुरू होता है तो वर्षों से विवादों में घिरे इस कथित नेटवर्क की सच्चाई सामने आ सकती है। लोगों की मांग है कि नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों, संचालकों और यहां रह रहे बाहरी व्यक्तियों का दस्तावेजी सत्यापन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था दुरुस्त रह सके और क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ कम हो सके।

खबर का असर

सिरगिट्टी में हजारों बाहरी कर्मचारी, लेकिन पुलिस सत्यापन अब तक नहीं! कई थाना प्रभारी बदले, शिकायतें हुईं, फिर भी कार्रवाई अधूरी; आखिर जिम्मेदार कौन? वीडियो देख आप भी हो जाएगे हैरान ??

error: Content is protected !!