डेस्क खबरबिलासपुर

हिंदू नेता ठाकुर राम सिंह पर FIR के बाद विवाद गहराया, कालीचरण महाराज बोले—मुकदमा वापस नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन ! सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर हुई थी एफआईआर !!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर../ शहर में हिंदू संगठन से जुड़े ठाकुर राम सिंह पर  सरकंडा थाने में दर्ज एफआईआर के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में संत कालीचरण महाराज ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए खुलकर ठाकुर राम सिंह के समर्थन में बयान दिया है और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी हिंदुओं से एकजुट होकर साथ आने की अपील भी की है। दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ठाकुर राम सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस पोस्ट में ठाकुर राम सिंह ने ईरान के मुस्लिम धर्मगुरु अली खामेनेई पर टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने खामेनेई की मौत की खबर के बाद मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।


इसी बीच कालीचरण महाराज ने बयान जारी करते हुए कहा कि ठाकुर राम सिंह पर दर्ज किया गया मुकदमा द्वेषपूर्ण है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह केस वापस नहीं लिया गया तो हजारों हिंदू एक साथ गिरफ्तारी देंगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कालीचरण महाराज ने यह भी कहा कि हिंदू समाज को इस मामले में एकजुट होकर आगे आना चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!