छत्तीसगढ़

चुनावी समर में बीजेपी का कमाल । कलेंडर में पूर्व विधायक सौरभ सिंह बन गए वर्तमान विधायक । छोटी सी भूल और बीजेपी का बन गया मजाक ।

डंकाराम / जांजगीर चांपा

डेस्क खबर ..चुनावी समर में बीजेपी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली से आई कुछ तस्वीरे जमकर सुर्खिया बटोर रही है … और चर्चा चल रही है पुत्री विधायक भले चुनाव हार गए है पर लगता है कि उनके सर से अभी तक विधायकी का भूत उतर नही पाया है ..जिसका उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित विपक्ष भी जमकर चर्चा कर फोटो को वायरल कर चटखारे ले कर उनके हार के जख्मों को कुरेदने का काम कर रहे है ..


जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा के पहरिया मे आयोजित लोक सभा विजय संकल्प  रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने आम सभा को सम्बोधित किया और लोक सभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े की जीत के लिए क्षेत्र की जनता से वोट की मांग की, इस सभा मे कुछ लोगो ने टी शर्ट और शौर्याजलि कैलेंडर का वितरण किया, टी शर्ट मे सौरभ सिंह अकलतरा विधायक और कलेन्डर मे भी अकलतरा विधायक 2024 लिखा है, इस कलेन्डर को देख कर भाजपाइयों मे भी असमंजस की स्थिति मे है कि जिले मे बीजेपी के सूपड़ा साफ होने के बाद भी प्रत्याशी और पूर्व विधायक अभी भी विधायक का भूत अभी तक नहीं उतरा है,अब यह किसकी गलती थी मिस प्रिंट था  या जानबूझकर की गई साजिश थी .? इसका न तो खुलासा हो पाया है और न ही पूर्व विधायक जी का कोई बयान .

error: Content is protected !!