

डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ सुशासन तिहार के दौरान एक बार फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सख्त नजर आए और मंच से अधिकारियों के रवैये पर जमकर भड़के गोबरा नवापारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के रेन्जर की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सासंद ने तत्काल रेंजर को सस्पेंड करने के लिए शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश भी खुलें मंच से दिये। बृजमोहन के सख्त अंदाज को देख उनके भाषण पर जनता ने भी जमकर तालिया बजाई ।
कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने और विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान जब संबंधित रेन्जर उपस्थित नहीं मिले तो सांसद ने इसे गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए रेन्जर को तत्काल निलंबित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने नवापारा तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।सुशासन तिहार के मंच से सांसद ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने और जनहित के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की हिदायत दी।