

डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ./ सोशल मीडिया पर खुद को पूजा डॉन बताने वाली एक युवती इन दिनों चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर उसके कई वीडियो और रील्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह दबंग अंदाज में नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस मामले में भी पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में नाम के साथ “पूजा डॉन” लिखा हुआ है। वायरल वीडियो में वह अपने साथियों के साथ दिखाई देती है और खुद को दबंग बताने की कोशिश करती नजर आती है। कुछ रील्स में कथित तौर पर धमकी भरे शब्द और आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल दिखाई दे रहा है। कई रील में यह धूम्रपान करते हुए भी नजर आ रही है । सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह भद्दे और गंदे कॉमेंट्स भी कर रहे है की प्रतिक्रियाएं दे रहे और कानून व्यस्था पर सवाल उठाये जा रहे है ।जब ऐसे वीडियो बनाने वाले युवकों पर पुलिस कार्रवाई करती है, तो इस मामले में भी जांच होनी चाहिए।

हालांकि वायरल वीडियो में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो और रील्स के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस इस मामले को किस तरह देखती है और आगे कोई कार्रवाई होती है या नहीं। यह वीडियो भिलाई शहर का बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है ।