डेस्क खबर

इंदौर हुआ शर्मसार । बुजुर्ग पत्नी की सड़क पे इसलिए फेंक दी लाश क्योंकि अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे । पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो पति ने कबूला सच ।पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर..-

इंदौर / देश में कई कीर्तिमान का खिताब हासिल कर चुके इंदौर शहर में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहा एक मुफलिसी के चलते जीवनसंगिनी की लाश को फेका सड़क पर दिया गया। पूछताछ में पता चला है कि पति के पास अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थी जिसके कारण आरोपी और मजबूर पति को अपनी पत्नी की लाश के साथ तीन दिन और तीन रात गुजारनी पड़ी । जिसके बाद सवाल उठ रहे है क्या। क्या इतनी कठोर हो गई मानवता.?

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह बोरे में मिली वृद्ध महिला की लाश के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है वृद्ध महिला की बीमारी से मौत हुई थी लेकिन उसके पति के पास अंतिम संस्कार के पैसे नही होने पर उसने लाश को तीन दिन तो अपने घर में रखा लेकिन बदबू आने पर उसने लाश को बोरे में डालकर घर से कुछ दूर फेंक दिया था। वही पुलिस ने मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ चंदन नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर में रविवार अलसुबह एक बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । प्रारंभिक जांच पड़ताल में आशंका जताई जा रही थी की महिला की हत्या कर लाश को फेंका गया है । लेकिन जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो सब लोग चौंक गए । दरअसल महिला पति मदन नरगावे के साथ राजकुमार नगर में किराए से रहती थी । मदन ने बताया कि वह दोनों पति-पत्नी किराए के कमरे में रहते थे. वे आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर है. मृतिका काफी समय से बीमार थी उसका इलाज करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे । बीमारी के कारण महिला ने तीन दिन पहले दम तोड़ दिया । पैसे नहीं होने पर पत्नी का शव तीन दिन तक घर में रखे रहा । जब उसके शव से बदबू आई तो मदन ने अपनी पत्नी के शव को बोरी में भरकर घर से फिर कुछ दूरी पर फेंक दिया..मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है । वही पूरे मामले का खुलासा होने के बाद इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है अगर आसपास के रहने वाले लोग दंपती की मदद करते तो आज ऐसी स्थिति नही होती ।

error: Content is protected !!