छत्तीसगढ़डेस्क खबर

बेटे ने उजाड़ दिया अपना ही घर, माता-पिता समेत 4 की निर्मम हत्या जमीन विवाद में बहा खून जेल से लौटे बेटे ने फिर किया कत्ल खून से सनी खाट और गांव में मातम,,,संपत्ति विवाद बना कारण ..




डेस्क खबर ../छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जमीन विवाद ने रिश्तों का ऐसा कत्ल किया कि एक बेटे ने ही अपने बूढ़े माता-पिता समेत मासूमतत्काल  बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। ने धारदार टांगी से किए गए इस खूनी खेल4 के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। चार लाशें, खून से सनी खाट और गांव में पसरा मातम हर किसी की रूह कंपा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है और जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर रिश्तों को खून से रंग दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने एक ही परिवार के चार लोगों को खाट पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। करीब जाकर देखने पर उसके होश उड़ गए, क्योंकि चारों की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


सूचना पर सरपंच और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चारों तरफ मातम और सन्नाटा पसरा हुआ था। मृतकों की पहचान मेदनीराम कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य में जुटा हुआ था, लेकिन जमीन विवाद ने पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया।


जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पहले ही जेल से रिहा होकर गांव लौटा था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की रिपोर्ट पर पहले भी आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी थी।चार हत्याओं की इस वारदात के बाद पूरा गांव सहमा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस बेटे ने अपने ही मां-बाप को नहीं छोड़ा, वह किसी का भी नहीं हो सकता। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हत्या के पीछे जमीन विवाद को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

error: Content is protected !!